Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/maximum-temperature-reaches-37-in-dhanbad-will-cross-40-on-may-10/">(Dhanbad)
जिला कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने 6 मई को धनबाद के थानाप्रभारी से मुलाकात कर कांग्रेस के झंडा-बैनर का गलत उपयोग करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की. इस मुद्दे पर पार्टी नेताओं ने थाना प्रभारी को ज्ञापन भी सौंपा. इस दौरान योगेंद्र सिंह योगी व अन्य नेताओं ने कहा कि गुड्डू शेख न तो कांग्रेस में हैं, न ही पार्टी का कोई पदाधिकारी हैं. गुड्डू शेख व उनके समर्थकों ने 5 मई को रणधीर वर्मा चौक पर धनबाद जिला कांग्रेस अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह का पुतला दहन किया था. कुछ दिन पहले कतरास में भी पुतला दहन किया गया था, जो निंदनीय है. प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से योगेंद्र सिंह योगी, नवनीत नीरज, अक्षयवर प्रसाद, पप्पू कुमार तिवारी, गोपाल धारी, शाहिर खान, आशिष सिन्हा, अरविंद सैनी आदि शामिल थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-in-case-of-an-accident-immediately-send-the-injured-to-the-hospital-traffic-dsp/">धनबाद
: दुर्घटना होने पर घायलों को तुरंत पहुंचाएं अस्पताल- ट्रैफिक डीएसपी [wpse_comments_template]
धनबाद : गुड्डू शेख का कांग्रेस से वास्ता नहीं, झंडा का दुरुपयोग करने वालों पर हो कार्रवाई- योगी

Leave a Comment