Search

 
 
 

धनबाद : अद्यतन तकनीक व शोध के जरिए बच्चों का करें मार्गदर्शन : श्रीवास्तव

 
Dhanbad : धनबाद">https://lagatar.in/durga-puja-pandal-will-be-built-in-dhanbad-this-time-somewhere-between-18-and-25-lakhs/">

(Dhanbad) के डीएवी पब्लिक स्कूल कोयलानगर में दो दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन 28 अगस्त को हुआ. समापन समारोह में प्राचार्य एनएन श्रीवास्तव ने कहा कि कोरोना काल में शिक्षा व छात्रों को भारी नुकसान हुआ है. इसलिए शिक्षक आने वाले चुनौतीपूर्ण समय में खुद को मजबूत करते हुए अद्यतन तकनीक व शोधों के जरिए बच्चों का उचित मार्गदर्शन करें. उन्होंने छात्रों के अध्ययन में निरंतरता लाने के लिए शिक्षकों को कई टिप्स भी दिए. कार्यशाला में अर्ली चाइल्डहुड, बायोलॉजी, फिजिकल एजुकेशन, कंप्यूटर साइंस, लाइब्रेरी साइंस, म्यूजिक, भौतिक विज्ञान इत्यादि विषयों पर शिक्षकों को नवीनतम जानकारी से अवगत कराया गया. यह कार्यशाला डीएवी सीएमसी के अंतर्गत सेंटर फॉर एकेडमिक एक्सीलेंस के तहत माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक के शिक्षकों के लिए आयोजित की गई थी. इसमें झारखंड जोन सी के 15 स्कूलों के 250 शिक्षकों ने भाग लिया. कार्यशाला में फिजिकल एजुकेशन के एसके पटनायक, भौतिक विज्ञान के के श्रीवास्तव व अरविंद पात्रा, कंप्यूटर साइंस के वैद्यनाथ गृहआचार्य, अर्ली चाइल्डहुड के मौसमी दास, पुस्तकालय विज्ञान के अनिल कुमार व शशि कंचन एवं म्यूजिक के सीपी मिश्रा, मास्टर ट्रेनर व रिसोर्स पर्सन के रूप में मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-naac-evaluation-completed-in-rs-more-college-team-sent-report-to-council/">धनबाद

: आरएस मोर कॉलेज में नैक मूल्यांकन पूरा, टीम ने काउंसिल को भेजी रिपोर्ट [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही