Search

 
 
 

धनबाद : प्रेम प्रसंग में तोपचांची की युवती ने लगाई फांसी

 
Topchanchi : तोपचांची थाना क्षेत्र के ढांगी केवट टोला में सोमवार की रात एक युवती अपने घर के कमरे में फंदे से लटक कर जान दे दी. घटना के बाद मोहल्ले के लोगों ने मौके पर पहुंच कर शव के अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू कर दी. तोपचांची पुलिस को घटना की जानकारी नहीं दी गई और लोगों ने कांको जोरिया में शव का अंतिम संस्कार कर दिया. थाना प्रभारी संजय कुमार ने कहा कि पुलिस को घटना की सूचना नहीं दी गई है. अगर ऐसी कोई घटना घटी है, तो जानकारी ली जाएगी. सूत्रों के अनुसार, युवती ने प्रेम प्रसंग में आत्महत्या की है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही