Search

 
 
 

धनबाद : जैक 12वीं की परीक्षा में तोपचांची की बेटियों ने लहराया परचम

 
Topchanchi : जैक बोर्ड ने इंटर (12वीं) का रिजल्ट मंगलवार को जारी कर दिया. परीक्षा में तोपचांची प्रखंड की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन किया है. मदैयडीह स्थित बिनोद बिहारी महतो इंटर महिला महाविद्यालय में कला संकाय में बेबी कुमारी व प्रिया कुमारी ने 385 अंक लाकर कॉलेज टॉपर होने का गौरव हासिल किया है. वहीं, प्रिया कुमारी ने 382 अंक के साथ द्वितीय व राखी कुमारी ने 380 अंक के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया है. वाणिज्य संकाय में अंसारी यास्मीन अनवर 345 अंक के साथ प्रथम, जैनब परवीन 341 अंक के साथ द्वितीय व रुकसार बेगम ने 321 अंक लाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया है. इसी प्रकार टीएपी +2 हाईस्कूल तोपचांची में साइंस संकाय में नेहा कुमारी 444 आंक लाकर स्कूल टॉपर बनी हैं. वहीं, सलोनी परवीन (438 अंक) दूसरे व रेणुका कुमारी (437 अंक) तीसरे स्थान पर रहीं. वाणिज्य संकाय में स्कूल के नागेश्वर कुमार महतो 392 अंक के साथ प्रथम, अविनाश स्वर्णकार 384 के साथ द्वितीय और सुनीत डे 377 के साथ तृतीय स्थान पर रहे. कला संकाय में शाजिद अंसारी 405 अंक प्रथम, नंदनी कुमारी 389 अंक द्वितीय व काजल कुमारी ने 388 अंकर लाकर तीसरा स्थान प्राप्त किया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही