Topchanchi : धनबाद के मेमको मोड़ के समीप तोपचांची के चिरुडीह की रहने वाली युवती (छात्रा) सिमरन कुमारी को स्कार्पियो ने रौंद दी थी. उसे अति गंभीर स्थिति में दुर्गापुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान सोमवार को उसकी मौत हो गई. परिजन सिमरन कुमारी का शव लेकर देर शाम चिरुडीह स्थित आवास पहुंचे. परिजनों के विलाप से वातावरण गमगीन हो गया. क्या रिश्तेदार, क्या पड़ोसी सबकी आंखें नम थीं. रात करीब 8 बजे साहोबहियार स्थित कतरी जोरिया घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया. अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए. [wpse_comments_template]
धनबाद : दुर्घटना में घायल तोपचांची की युवती की मौत, छाया मातम
Last Updated: Jun 03, 2024 12:00 AM (IST)