Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) बैंक मोड स्थित बड़ा गुरुद्वारा में 7 जनवरी शनिवार को गुरमत लाइब्रेरी का उद्घाटन गुरु नानक कॉलेज शासी निकाय के अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह चहल ने किया. गुरद्वारा के सचिव मनजीत सिंह ने बताया कि यह लाइब्रेरी में सिख समाज से संबंधित किताबें रहेंगी. गुरु गोविंद सिंह के साहेबजादे का इतिहास, गुरु साहिबान का इतिहास, रहत मर्यादा, शहीदों का इतिहास, गुरुवाणी, गुरु ग्रंथ सेंची के 4 भाग आदि पुस्तकें यहां सुलभ होंगी. उन्होंने कहा कि जो कोई भी सिख समाज के इतिहास के बारे में जानना या पढ़ना चाहता है, वह इस लाइब्रेरी की मदद ले सकता है. अगर कोई किताब घर भी ले जाना चाहेगा तो ले जा सकेगा. हैं. इसके अलावा गुरु नानक कॉलेज के सहयोग से बडा गुरद्वारा साहब में अरदास कर 50 जरुरतमंद लोगों के बीच कंबल एवं गरम शर्ट पेंट व स्वेटर बाटे गए. समारोह में तीरथ सिंह (प्रेसिडेंट, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी), मनजीत सिंह (सेक्रेटरी, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी), तेजपाल सिंह , रजिंद्र सिंह, धर्मं प्रचार सचिव गुरजीत सिंह, सतपाल सिंह ब्रोका आदि का योगदान रहा. [wpse_comments_template]
धनबाद: बडा गुरद्वारा साहब में खुली गुरमत लाइब्रेरी, बंटे कंबल व गर्म कपड़े
Leave a Comment