Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: ज्ञान विज्ञान भवन ने नशा मुक्ति अभियान के तहत आयोजित की कार्यशाला

Nirsa: निरसा (Nirsa)  प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय निरसा के ज्ञान विज्ञान भवन के तत्वावधान में बुधवार 10 मई  को नशा मुक्ति पर कार्यशाला आयोजित की गई. रामकनाली स्थित सुविधा नर्सिंग होम में कार्यशाला को डॉक्टर आर एन सिंह एवं डॉ अवंतिका ने संबोधित किया. डॉ अवंतिका ने कहा कि प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय राजयोग मेडिटेशन द्वारा लोगों के जीवन में आध्यात्मिक शक्ति का विकास कर उन्हें सभी बुरी आदतों ,पारिवारिक झगड़ों व नशे की लत छुड़ाने तथा तनाव मुक्त जीवन बनाने में मदद कर रहा है. यह संस्था सन 1937 से राजयोग द्वारा विश्व भर में यह काम करती रही है. वर्तमान समय में भारत सरकार के साथ मिलकर नशा मुक्त भारत अभियान "को भी आगे बढ़ा रही है. इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी ज्योति बहन ने संस्था का परिचय देते हुए सबको बताया कि हम शरीर नहीं, बल्कि एक आत्मा हैं और परमात्मा की संतान हैं. सभी लोगों को 2 मिनट का राजयोग भी कराया गया. कार्यशाला को राष्ट्रीय जनता दल के महासचिव तारापदो धीवर, अजय तिवारी,  रंजीत श्रीवास्तव आदि ने भी संबोधित किया. अंत में सभी लोगों ने नशा मुक्ति का संकल्प लिया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही