Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : आईआईटी में हैकफेस्ट शुरू, प्रॉब्लम्स सॉल्व कर 36 घंटे बाद निकलेंगे प्रतिभागी

Dhanbad : आईआईटी-आईएसएम में 36 घंटे के हैकफेस्ट हैकथॉन 7 अप्रैल की शाम 7 बजे शुरू हुआ. हैकफेस्ट का उद्दघाटन संस्थान के निदेशक प्रो. राजीव शेखर ने किया. प्रतिभागी स्टूडेंट्स कंपनियों की ओर से दिए गए प्रॉब्लम्स का समाधान खोजकर स्टेमेँट के साथ 36 घंटे बाद 9 अप्रैल को कमरे से निकलेंगे. निदेशक ने कहा कि ऐसे आयोजन से विद्यार्थियों को खनन से लेकर सॉफ्टवेयर कंपनियों की जमीनी समस्याओं को जानने का अवसर मिलता है. जो भविष्य में उनके लिए काफी लाभदायक होता है. उन्होंने समस्याओं का समाधान ढूंढते समय किफायती व प्रैक्टिकल तरीका खोजने की सलाह दी.

कुल 80 टीमें ले रहीं भाग, पेनमेन हॉल में ढूंढेंगी समस्याओं का हल

[caption id="attachment_602028" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/iit-hake-faste-2-300x209.jpg"

alt="" width="300" height="209" /> उद्दघाटन समारोह में भाग लेते स्टूडेंट्स व अन्य[/caption] हैकफेस्ट का समापन 9 अप्रैल की सुबह सात बजे होगा. इन 36 घंटों में आईआईटी-आईएसएम धनबाद समेत देश के दूसरे तकनीकी व अन्य संस्थानों से आई 80 टीमें भाग ले रही हैं. इन टीमों को विभिन्न कंपनियों की तकनीकी समस्याएं दी गई हैं. 36 घंटे पेनमेन हॉल में बंद होकर हैकफेस्ट में शामिल टीमें इन समस्याओं का समाधान तलाशेंगी.

प्रथम पुरस्कार के रूप में मिलेंगे 50 हज़ार

हैकफेस्ट में सबसे किफायती व तकनीकी स्तर पर उपयुक्त समाधान निकालने वाली टीम को प्रथम पुरस्कार के रूप में 50 हज़ार रुपए दिए जाएंगे. दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 30 हज़ार रुपए, तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 20 हज़ार और चौथे से दसवें स्थान पर रहने वाली टीम को दो-दो हज़ार रुपए का इनाम दिया जाएगा. हैकफेस्ट में लगभग 1350 प्रतिभागियों ने हिस्सा ले रहे हैं. उद्घाटन के मौके पर प्रो. ताराचंद अमगोथ, आदित्य कुमार गर्ग, सुरभि गोयल व अन्य प्रोफेसर व स्टूडेंट्स उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-cyber-thugs-stole-50-thousand-from-govindpur-womans-account/">धनबाद

: साइबर ठगों ने गोविंदपुर की महिला के खाते से उड़ाए 50 हजार [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही