Search

 
 
 

धनबाद हाड़ी जाति समाज सुधार समिति ने 51 छात्र -छात्राओं को सम्मानित किया

 
Dhanbad : रणधीर बर्मा चौक स्थित गांधी सेवा सदन के सभागार में 24 जुलाई को हाड़ी जाति समाज सुधार समिति द्वारा मेधावी छात्र - छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया. जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रबला खेस, विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. राजीव कुमार सिंह, नीलूकांत सिन्हा, सुधीर वर्णवाल, वीरेंद्र प्रसाद सिंह, सीताराम शर्मा, संतोष रजक, जितेंद्र प्रसाद, हरिपद हाड़ी, बच्चन हाड़ी, बिरेन गोराई उपस्थित हुए. मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्जवलित कर समारोह का शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के जिला अध्यक्ष राजू हाड़ी एवं मंच संचालन मानस रंजन पाल ने किया. समिति के पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया. प्रतिभा सम्मान समारोह में 10 वीं और 12 वीं में सफल 51 छात्र - छात्राओं को मुख्य अतिथि प्रबला खेस ने मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया. समिति द्वारा मुख्य अतिथि को भगवान बिरसा की प्रतिमा भेंट की गई. मुख्य अतिथि प्रबला खेस ने कहा कि अभिभावक बच्चों को नियमित स्कूल भेजें ताकि बच्चे स्कूल में अच्छी शिक्षा ग्रहण करें और माता पिता के साथ-साथ देश का नाम रोशन करें, समिति के अध्यक्ष राजू हाड़ी ने कहा कि हाड़ी जाति समाज सुधार समिति समाज के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है. यह भी पढ़ें : फेमस">https://lagatar.in/dhanbad-famous-dancer-sanatan-secretly-married-his-girlfriend-in-the-dark-of-night/">फेमस

डांसर "सनातन" ने रात के अंधेरे में चुपके-चुपके की प्रेमिका से शादी [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही