धनबाद : डॉ मनीषा मल्टी स्पेशियलिटी हेल्थ क्लीनिक में मनाई गई हैनीमैन जयंती
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) हाउसिंग कॉलोनी स्थित डॉक्टर मनीषा मल्टी स्पेशियलिटी हेल्थ क्लीनिक में 10 अप्रैल सोमवार को वर्ल्ड होमियोपैथिक डे तथा सैमुअल हैनीमैन की जयंती मनाई गई. डॉक्टर जी एल प्रसाद व डॉक्टर मनीषा प्रसाद ने जर्मन फिजिशियन स्कॉलर सैमुअल हैनीमैन के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हे श्रद्धांजलि अर्पित की. डॉक्टर जी एल प्रसाद ने बताया कि हर साल 10 अप्रैल को `विश्व होम्योपैथी दिवस` या `वर्ल्ड होम्योपैथी डे` मनाते हैं. उन्होंने कहा कि विगत 30 सितंबर 2011 को इस क्लीनिक का उद्घाटन हुआ था. 13 साल में यहां से लाखों मरीज ठीक होकर गए हैं. होम्योपैथी की दवा रोग के साथ कारण को भी समाप्त करती है. डॉक्टर मनीषा ने कहा कि होम्योपैथी पर लोगों का विश्वास बढ़ता जा रहा है. इस दवा का कोई साइड इफेक्ट नहीं है. होम्योपैथी का इलाज सस्ता होने के साथ बीमारी को जड़ से खत्म करता है. उन्होंने बताया कि पहला `विश्व होम्योपैथी दिवस` 10 अप्रैल, 2005 को जर्मन फिजिशियन, स्कॉलर सैमुअल हैनीमैन जयंती पर उनके सम्मान में मनाया गया था. हैनीमैन को होम्योपैथी का संस्थापक माना जाता है. [wpse_comments_template]

Leave a Comment