Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : संयुक्त मोर्चा व जश्रसं समर्थकों की भिडंत में आधा दर्जन घायल

Advertisement
Advertisement

पुलिस ने कराया शांत, बस्ताकोला में लोडिंग प्वाइंट पर कोयला उठाव शुरू

Dhanbad: बस्ताकोला कोल डंप में ट्रक लोडिंग में वर्चस्व को लेकर बुधवार 5 जुलाई को संयुक्त मोर्चा और जनता श्रमिक संघ के समर्थकों के बीच भिड़ंत हो गई. दोनों ओर से जमकर मारपीट और पत्थरबाजी हुई. दो दर्जन से अधिक राउंड फायरिंग हुई. इस घटना में दोनों ओर से आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं. सीआईएसएफ और जिला पुलिस ने संयुक्त अभियान चला कर मामले को शांत कराया. कड़ी सुरक्षा के बीच आज तीन ट्रक लोडिंग कराई गई. अभी भी लोडिंग प्वाइंट पर दहशत का माहौल बना हुआ है.

 क्या है मामला

बस्ताकोला डंप में ट्रक लोडिंग प्वाइंट पर प्रबंधन ने बुधवार से 12 ट्रक का अलॉटमेंट किया था. परियोजना लोडिंग प्वाइंट पर खाली ट्रक कांटा होने के लिए सुबह 9:20 बजे आया. ट्रक लोडिंग पॉइंट पहुंचने की सूचना पर जनता श्रमिक संघ के समर्थक करीब 10 मिनट बाद कोयला लोड करने पहुंचे, जिसका संयुक्त मोर्चा के समर्थकों ने विरोध किया. देखते ही देखते दोनों पक्षों में पथराव शुरू हो गया. पथराव होते ही संयुक्त मोर्चा  के समर्थक पीछे हट गए. 10 मिनट के अंदर दोनों पक्षों में फिर जमकर मारपीट व पथराव हुआ. संघ के समर्थक कम संख्या में होने के कारण पीछे हटने लगे. घटना को देखते हुए धनबाद डीएसपी अरविंद कुमार बिन्हा सहित झरिया, बैंक मोड़, धनसर थाना व बोर्रागढ़ ओपी सहित धनबाद से अतिरिक्त पुलिस बल मंगाया गया था. पुलिस की निगरानी में तीन ट्रक पर कोयला लोडिंग का काम कराया गया.

    दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ की शिकायत

[caption id="attachment_689455" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/police-bastakola-1-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> लोडिंग प्वायंट पर तैनात पुलिस व सीआईएसएफ[/caption] घटना के बाद दोनों पक्षों ने धनसार थाना मे अलग अलग शिकायत की है. नवल पासवान ने पप्पू पासवान, अमित गुप्ता, बुधन मंडल,नारायण पासवान, शंकर कुमार, चंदन सिंह, प्रेम गोप,विकास सिंह सहित अज्ञात के खिलाफ शिकायत की है. दूसरे पक्ष के प्रदीप पासवान ने अमरेंद्र सिंह, रामकृष्ण पाठक, सोनू पाठक, मनीष पाठक,बिनोद सिंह, लक्ष्मण, गणेश,पंकज, गौतम पासवान,  उमाशंकर चौहान, सोनू ,कृष्णा चौहान, विनित पांडा, पारस यादव, मतलू अंसारी, शंकर रवानी सहित अन्य के खिलाफ धनसार थाना में शिकायत की है.

 रागिनी सिंह ने प्रबंधन पर फोड़ा ठीकरा

जश्रसं की संयुक्त महामंत्री रागिनी सिंह ने बस्ताकोला कोलियरी प्रबंधन और जिला प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया है. उन्होंने जिला प्रशासन और प्रबंधन पर सतापक्ष के दबाव में काम करने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि बस्ताकोला कोलियरी प्रबंधन की चूक की वजह से परियोजना लोडिंग प्वाइंट पर टकराव की घटना घटी है. प्रबंधन ने अपने वरीय पदाधिकारियों को अंधकार में रखा. पदाधिकारियों को बताया गया कि सभी यूनियनों के बीच सहमति बन गई है, जबकि इस मुद्दे से जश्रसं को संयुक्त मोर्चा से अलग रखा गया था. वार्ता में प्रबंधन ने कभी नहीं बुलाया. स्थानीय लोगों ने जश्रसं के पैड पर रोजगार की मांग की थी. जश्रसं के समर्थक काफी आक्रोशित थे. किसी तरह समझा कर वापस बुलाया गया. अगर यहां स्थानीय लोगों को काम नहीं मिला तो गुरुवार को पूरे एरिया का चक्का जाम कर दिया जाएगा.

 विधि व्यवस्था बिगाड़नेवालों को बख्शा नहीं जाएगा: डीएसपी

डीएसपी,अरविंद कुमार बिन्हा ने कहा है कि प्रशासन यहां शांतिपूर्ण तरीके से लोडिंग कराने के लिए प्रतिबद्ध है. दोनों गुटों की भिड़ंत के बाद पुलिस ने नियंत्रत्रित कर ट्रक लोडिंग कराया है. यहां विधि व्यवस्था में विध्न डालने वालों को बख्शा नहीं जाएगा.

 सभी यूनियनों से सहमति बनाने को कहा था: पीओ एके शर्मा

बस्ताकोला कोलियरी के पीओ एके शर्मा ने कहा कि संयुक्त मोर्चा के आवेदन पर एलाटमेंट बनाया गया था. प्रबंधन ने सभी यूनियनों को आपस मे सहमति बनाकर ट्रक लोडिंग करने की बात कही थी. ट्रक लोडिंग को लेकर सीआईएसएफ व पुलिस को सुरक्षा के लिए पत्र दिया गया था.

  स्टीम कोयला अलॉटमेंट स्थगित

संयुक्त मोर्चा और जनता श्रमिक संघ के समर्थकों के बीच भिड़ंत के बाद जनता श्रमिक संघ समर्थकों ने राजापुर व बस्ताकोला आउटसोर्सिंग का उत्पादन बुधवार देर शाम तक ठप रखा. आक्रोशित समर्थकों का आरोप था कि प्रबंधन पक्षपात कर रहा है. इस पूरे मामले को देखते हुए परियोजना पदाधिकारी ने स्टीम कोयला अलॉटमेंट कार्य को अगले आदेश तक स्थगित करने का निर्देश बस्ताकोला कोलियरी प्रबंधन को भेजा है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही