Search

 
 
 

धनबाद : डिगवाडीह बाजार में आग लगने से आधा दर्जन दुकानें राख

 
Jorapokhar :  झरिया-सिंदरी मुख्य मार्ग पर जोरापोखर थाना क्षेत्र के डिगवाडीह बाजार स्थित झोपड़ीनुमा दुकानों में रविवार की देर रात शरारती तत्वों ने आग लगा दी. अगलगी की घटना में फल दुकानदार विजयानंद भगत, महेंद्र माली, जगदीश पंडित, विनय गुप्ता व स्टोव रिपेयरिंग दुकानदार इदरीश मियां की दुकान जलकर राख हो गई. दुकानों से आग की लपटें देख स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी. खबर पाकर तत्काल दमकल गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया. दुकानदारों ने बताया कि कुल करीब दो लाख की संपत्ति का नुकसान हुआ है. प्रभावित दुकानदारों ने जोरापोखर थाना में लिखित शिकायत कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. थाना प्रभारी विनोद उरांव ने कहा कि आग लगी या लगाई गई, इसकी जांच की जा रही है. इसके बाद ही मामले में कार्रवाई की जायेगी. वहीं, स्थानीय निवासी आम आदमी पार्टी के नेता मदन राम व पूर्व पार्षद अफताब आलम ने झारिया विधायक पूर्णिमा सिंह व धनबाद नगर निगम के नगर आयुक्त से मदद की गुहार लगाई है. ज्ञात हो कि दो वर्ष पहले भी बाजार में आग से दर्जनों दुकानें जल कर राख हो गई थीं. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-2-court-news-including-recording-of-statement-of-mla-dhullu-in-the-case-of-attempt-to-rape-a-female-leader/">धनबाद

: महिला नेत्री से दुष्कर्म की कोशिश मामले में विधायक ढुल्लू का बयान दर्ज समेत कोर्ट की 2 खबरें
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही