Search

 
 
 

धनबाद : रेलवे, कोल इंडिया समेत केंद्रीय प्रतिष्ठानों में 22 को आधा दिन की छुट्टी

 
Dhanbad : रेलवे, कोल इंडिया समेत केंद्र सरकार के कार्यालयों में राम मंदिर प्राणप्रतिष्ठा के दिन 22 जनवरी को आधा दिन का अवकाश रहेगा. केंद्र सरकार ने इस संबंध में सभी विभागों को निर्देश जारी कर दिया है. जानकारी के अनुसार अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह का सीधा प्रसारण देखने और घरों में पूजा-पाठ करने के लिए अवकाश की घोषणा की गई है. सभी कार्यालयों में दोपहर 2:30 बजे तक कामकाज नहीं होंगे. 2:30 बजे के बाद ही अधिकारी व कर्मी ड्यूटी करेंगे. इस संबंध में बीसीसीएल के सीएमडी और धनबाद रेल मंडल के डीआरएम को पत्र भेजा गया है. डाक विभाग, आयकर, सीबीआई समेत अन्य केंद्रीय कार्यालयों को भी मेल से सूचना दी गई है. यह भी पढ़ें : जामताड़ा">https://lagatar.in/jamtara-bjp-leader-accused-of-obstructing-government-work-case-registered/">जामताड़ा

: भाजपा नेता पर सरकारी काम में बाधा पहुंचाने का आरोप, केस दर्ज
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही