Search

 
 
 

धनबाद : हाल जिला चैम्बर की बैठक का...एसएसपी के एंट्री लेते ही फुस्स हो गए व्यापारियों के बड़े-बड़े दावे

 
व्यापारी संघ की बैठक में तय तो बहुत कुछ था पर एसएसपी ने पलट दिया पासा, व्यापारियों ने चैंम्बर अध्यक्ष की कर दी फज़ीहत
Dhanbad : जिले में व्यापारियों को मिल रही धमकी को लेकर सोमवार को जिला चैम्बर की बैठक हुई और दो सौ से अधिक व्यापारी बैठक में शामिल भी हुए. सभी ने आंदोलन के लिए मंच से हुंकार भी भरी. केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने तो यहां तक कह दिया की जरुरत पड़ी तो जिला की सभी दवा दुकाने भी बंद करा दी जाएंगी. सभी एकता की बातें कर रहे थे, लेकिन ज्यों ही एसएसपी ने इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स के चैम्बर में प्रवेश किया, सभी हक्के-बक्के रह गए. क्योंकि एसएसपी के आने की जानकारी किसी को नहीं दी गई थी. पहले तो व्यापारियों ने पुलिस के ख़िलाफ़ नारे लगाए, लेकिन एसएसपी के वक्तव्य के बाद सभी खामोश हो गए. उनके आने से पहले जो व्यापारी बड़ी आंदोलन की बातें कर रहे थे, वे सभी एसएसपी की बातों मे हां से हां मिलाने लगे. फिर क्या था आंदोलन की रूप रेखा धरी की धरी रह गई और सभा समाप्त हो गई. [caption id="attachment_762433" align="alignnone" width="272"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/CHAMBER-BAITHAK-272x181.jpg"

alt="" width="272" height="181" /> बैठक को संबोधित करते चैंबर के पदाधिकारी[/caption]

पहले ही तय हो गई थी बैठक की रूपरेखा

जब जिला चैम्बर के अध्यक्ष चेतन गोयनका ने मंच से यह घोषना करते हुए कहा कि पुलिस को एक और मौका दिया जाए तो व्यापारियों का एक दल अपने जिला अध्यक्ष पर जमकर बरस पड़ा. व्यापारियों ने यहां तक कह दिया कि जब यही निर्णय लेना था तो उन्हें बुलाकर समय क्यों बर्बाद किया. उन्हीं के बीच खड़े एक व्यापारी ने कहा कि बैठक सुनियोजित थी. केवल आईवॉश के लिए सभी को बैठक में बुला लिया गया. एक व्यापरी ने नाम नहीं छापने का आग्रह करते हुए कहा कि बैठक से पहले ही बैठक की रूपरेखा तय हो गई थी. बैठक से पूर्व एक होटल में बैठक भी हुई थी. वहां सब तय हो चूका था. चंद लोगों को एसएसपी के आने की जानकारी भी थी, वरना बिन बुलाए एसएसपी भला सभा में क्यों आते.

और..दो गुट में बंट गया व्यापारी संघ

जिला चैम्बर के अध्यक्ष के निर्णय के बाद व्यापारी दो गुट में बंट गए थे. एक गुट जिन्होंने निर्णय का स्वागत किया और दूसरा गुट जिन्होंने निर्णय को गलत ठहराते हुए अध्यक्ष की जमकर फ़जीहत कर दी. हालांकि कुछ लोगों के समझाने के बाद वे भी मान गए. यह">https://lagatar.in/dhanbad-due-to-rail-roko-movement-of-kurmi-community-dozens-of-trains-cancelled-route-of-many-changed-120-trains-passing-through-gomo-may-be-affected/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : कुर्मी समाज के रेल रोको आंदोलन को लेकर दर्जनों ट्रेनें रद्द, कइयों का मार्ग बदला, गोमो से गुजरने वाली 120 ट्रेनें हो सकती हैं प्रभावित [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही