Search

 
 
 

धनबाद : कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम 26 जनवरी से

 
Dhanbad : कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम 26 जनवरी से शुरू होगा. धनबाद जिले में कार्यक्रम की तैयारी को लेकर पार्टी नेताओं की बैठक 23 जनवरी को जिलाध्यक्ष संतोष सिंह की अध्यक्षता में सर्किट हाउस में हुई. इसमें हाथ जोड़ो कार्यक्रम के प्रभारी पूर्व मंत्री केशव महतो कमलेश विशेष रूप से उपस्थित थे. उन्होंने पार्टी के जिला पदाधिकारियों को कार्यक्रम की सफलता के लिए टास्क दिया. कहा कि भारत जोड़ो यात्रा की सफलता के बाद हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम का निर्णय कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में लिया गया था, जो 26 जनवरी से शुरू हो रहा है. जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा कि जिले में भारत जोड़ो यात्रा पूरे प्रदेश में पहले स्थान पर रही. उसी प्रकार हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम को भी सफल बनाएंगे. कार्यकारी जिलाध्यक्ष राशिद रजा अंसारी ने भी विचार व्यक्त किए. बैठक में प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष अभिजीत राज, रवींद्र वर्मा, योगेंद्र सिंह जोगी, मंटू दास, डीके सिंह, पप्पू पासवान, इम्तियाज अली, लक्ष्मण तिवारी, जय चौहान, मनोज सिंह, दिनेश यादव, रत्नेश यादव, वैभव सिन्हा, बबलू दास आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-ncp-meeting-in-nirsa-on-10th-state-president-will-participate/">धनबाद

: निरसा में राकांपा की बैठक 10 को, प्रदेश अध्यक्ष लेंगे भाग  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही