Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : किशोरी की दुष्कर्म के बाद हत्या के ​आरोपियों को फांसी दो- अभाविप

Gomoh : गिरिडीह में किशोरी के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या व दिल्ली में लव जेहाद के मामले में दो​षियों को फांसी सजा दिलाने की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की गोमो इकाई ने एक जून की देर शाम मशाल जुलूस निकाला. मशाल जुलूस में शामिल परिषद के दर्जनों छात्र नारे बाजी करते हुए जीतपुर पुराना बाजार, गोमो स्टेशन चौक सहित अन्य इलाको में  भ्रमण कर विरोध प्रदर्शन किया. जुलूस का नेतृत्व अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगर मंत्री सुभाष सोनी कर रहे थे. छात्रों ने कहा कि गिरिडीह व दिल्ली की घटनाएं दिल दहलाने वाली हैं. पुलिस प्रशासन दो​षियों के ​खिलाफ सख्त कार्रवाई करे. उन्हें फांसी की सजा मिलनी चाहिए. मशाल जुलूस में परिषद के सह नगर मंत्री पीयूष  कुमार गुप्ता, सूरज मोदी, संजय कुमार, विकास कुमार आदि शामिल थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-fight-over-land-dispute-in-manitand-3-in-custody/">धनबाद

: मनईटंड में जमीन विवाद को लेकर मारपीट, 3 हिरासत में [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही