Search

 
 
 

धनबाद : बैडमिंटन में लड़कियों में हंसराज, लड़कों में दयानंद हाउस विजेता

 

डीएवी सीएफआरआई में अंतर सदन बैडमिंटन व बास्केटबॉल प्रतियोगिता संपन्न

Jorapokhar : डीएवी मॉडल स्कूल सीएफआरआई डिगवाडीह में द्वितीय अंतर सदन बैडमिंटन व बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ. बालिका वर्ग में हंसराज ने दयानंद हाउस को 2/0 से हराकर बाजी अपने नाम की. वहीं, बालक वर्ग में विरजानंद ने दयानंद हाउस को 2/1 से हराकर जीत दर्ज की. वहीं, बास्केटबॉल प्रतियोगिता के बालक वर्ग में दयानंद ने श्रद्धानंद को 6/4 से हराया. वहीं, बालिका वर्ग में बिरजानंद ने श्रद्धानंद को 6/2 से हराकर जीत हासिल की. प्रतियोगिता में बच्चे काफी उत्साहित नजर आए. प्राचार्य महुआ सिंह ने बच्चों की प्रतिभाओं को निखारने पर बल दिया. कहा कि खेलों से बच्चों का शारीरिक व मानसिक विकास होता है. यही बच्चे आगे चलकर राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होकर देश का नाम रोशन करेंगे.  रेफरी एडी प्रसाद व संतोष कुमार सिंह ने कहा कि बच्चों ने अपना उत्तम प्रदर्शन किया है. मौके पर दयानंद सदन के मास्टर दिलीप कुमार गुप्ता ,हंसराज सदन के मास्टर अमोद कुमार झा, श्रद्धानंद सदन के मास्टर रवीशचंद्रा, वृजानंद सदन के आदि सत्य प्रकाश, स्कोरर सोहेल चौधरी व सीसीए प्रभारी मौसमी बनर्जी सहित अन्य शिक्षक उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-rajput-ekta-manch-distributed-worship-materials-among-devotees-in-bhuli/">धनबाद

: राजपूत एकता मंच ने भूली में श्रद्धालुओं के बीच बांटी पूजन सामग्री [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही