Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : बाघमारा के लेढ़ीडूमर में हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव शुरू

Advertisement
Advertisement
Baghmara: बाघमारा (Baghmara) धनबाद-चंद्रपुरा हीरक रोड पर लेढ़ीडूमर में नवनिर्मित हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ सोमवार 9 मई को कलश यात्रा के साथ हुआ. कलश यात्रा में बाघमारा विधायक ढुलु महतो अपनी धर्मपत्नी सावित्री देवी के साथ बतौर मुख्य अतिथि शरीक हुए. सैकड़ों महिलाओं और कन्याओं ने मां लिलौरी मंदिर के समीप कतरी नदी घाट से कलश में जल भरा और आयोजनस्थल तक पैदल यात्रा की. यात्रा में कई मनमोहक झांकियों के साथ नृत्य-गान भी होता रहा. पूरा वातावरण श्री राम और हनुमान के जयकारे से गूंज उठा. तीन दिवसीय अनुष्ठान में कई आध्यात्मिक कार्यक्रमों के बीच हरि कीर्तन भी हो रहा है. यह भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-bike-thief-gang-exposed-in-baghmara-three-arrested/">धनबाद:

बाघमारा में बाइक चोर गिरोह का खुलासा, तीन गिरफ्तार [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही