Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : सिंदरी के रामलीला के ‘हनुमान’ लक्ष्मण शर्मा नहीं रहे

Advertisement
Advertisement
लंबे समय से कैंसर से थे पीड़ित, कई लावारिस शवों को दी मुखाग्नि, पांच सौ से ज्यादा का कराया अंतिम संस्कार
Sindri : सिंदरी में दशहरा पर्व पर आयोजित रामलीला में हनुमान का किरदार निभाने वाले पूर्व पीडीआइएल कर्मी लक्ष्मण शर्मा (80) ने गुरुवार 28 सितंबर को अपने सिंदरी स्थित आवास पर अंतिम सांस ली. उनका अंतिम संस्कार सिंदरी के दामोदर नदी घाट पर शुक्रवार 29 सितंबर को किया जाएगा. लक्ष्मण शर्मा उर्फ हनुमानजी को शायद ही सिंदरी का कोई ऐसा व्यक्ति हो, जो नहीं जानता था. काफी लंबे समय से वे कैंसर रोग से ग्रसित थे. हंसमुख लक्ष्मण शर्मा अपने जीवनकाल में पांच सौ से ज्यादा अंत्येष्टि कार्यक्रम में शामिल हुए थे. कई लावारिस शवों को मुखाग्नि व अंतिम संस्कार करने में उन्होंने सक्रिय भागीदारी निभाई थी. साथ ही शिव मंदिर धर्मशाला सहित विश्वकर्मा मंदिर निर्माण में उनकी अहम भूमिका थी. सिंदरी के पत्रकार बर्मेश्वर शर्मा के पांच भाइयों में लक्ष्मण शर्मा दूसरे स्थान पर थे. उनकी पत्नी का निधन पांच वर्ष पूर्व हो चुका है और एकमात्र पुत्र विनोद शर्मा रेलवे में कार्यरत हैं. शिव मंदिर सचिव दिनेश सिंह ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि उनका जीवन राम सेना के हनुमानजी के रुप में सदा यादगार रहेगा. सिंदरी चेम्बर ऑफ कामर्स अध्यक्ष दीपक कुमार दीपू ने भी शोक व्यक्त करते हुए उन्हें हर दिल अजीज़ बताया. यह">https://lagatar.in/dhanbad-the-issue-of-keeping-road-construction-material-in-the-school-room-heated-up-head-and-in-charge-face-to-face/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : स्कूल के कमरे में सड़क निर्माण सामग्री रखे जाने का मामला गरमाया, मुखिया व प्रभारी आमने-सामने [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही