Search

 
 
 

धनबाद : गाजे बाजे के साथ निकली हनुमान की शव यात्रा

 
ट्रेन की चपेट में आकर हो गया था घायल, इलाज़ के दौरान हुई मौत
Maithon : एग्यारकुंड रेलवे गुमटी के समीप मंगलवार एक अगस्त की सुबह एक हनुमान अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से घायल हो गया. ट्रेन की टक्कर से हनुमान का दाहिना पैर बुरी तरह जख्मी हो गया. लहूलुहान हालत में वो पटरी के पास ही लाचार होकर बैठा रहा. तभी आसपास के सैकड़ों लोग वहां जमा हो गए. लोगों ने किसी तरह उसे काबू में कर नजदीक में स्थित शिव मंदिर मे ले गये. जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया. इसके बाद लोगों के कहने पर समाजसेवी नकुल मोदी ने अपनी गाड़ी पर उसे लेकर निरसा प्रखंड कार्यालय स्थित वनकर्मियों को सौंपने पहुंचे. लेकिन वन विभाग के कर्मियों की सलाह पर घायल हनुमान को लेकर वापस शिव मंदिर लौट गये. जहां पशु चिकित्सकों ने उसे इंजेक्शन दिया. लेकिन थोड़ी देर बाद की उसकी मौत हो गई. इसके बाद स्थानीय लोगों ने गाजे-बाजे के साथ उनका शव यात्रा निकाली. शवयात्रा के बाद मंदिर परिसर में ही उसे समाधि दे दी गई. शव यात्रा में मुंडाधौड़ा, एग्यारकुंड पानी टंकी और आसपास के सैकड़ों लोग शामिल थे. यह">https://lagatar.in/dhanbad-demand-to-increase-the-compassionate-compensation-amount-to-15-lakhs-for-the-remaining-oustees/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : शेष विस्थापितों की अनुकंपा मुआवज़ा राशि बढ़ाकर 15 लाख करने की मांग [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही