Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : नशा मुक्त परिवार में रहती है खुशहाली व शांति- दुखु महतो

Dhanbad : विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जन कल्याण विकास केंद्र की ओर से 31 मई को धनबाद (Dhanbad) के रणधीर वर्मा चौक पर जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया. जिला स्वास्थ्य विभाग की पहल पर आयोजित जागरूकता कार्यक्रम का विषय था ‘भोजन चाहिए तंबाकू नहीं’. संस्था के कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के जरिए लोगों को तंबाकू के नुकसान के प्रति लोगों को जागरूक किया. उन्हें बताया गया की स्वस्थ शरीर के लिए तंबाकू नहीं भोजन की जरूरत होती है. कलाकार किशुन गोप, मोहन मोदक, गया राम राय, मनोज शर्मा, संजना देवी और कमली देवी ने नाटक में अपनी प्रस्तुति से दर्शकों पर अमिट छाप छोड़ी. जन कल्याण विकास केंद्र के सचिव दुखु महतो ने कहा कि तंबाकू स्वास्थ्य के लिए काफी हानिकारक है. नशा मुक्त परिवार में हमेशा सुख-शांति का वास होता है. बच्चों की परवरिश व परिवार की आर्थिक स्थिति में भी सुधार आता है. उन्होंने बताया कि संस्था पिछले 5 वर्षों से तंबाकू के खिलाफ जागरूकता अभियान चला रही है. इससे बहुत हद तक लोग जागरूक हुए हैं. यह कार्यक्रम धनबाद के स्टील गेट, एसएमएमएमसीएच और केंदुआ में भी आयोजित किया जाएगा.

पुलिस कर्मियों ने ली तंबाकू का सेवन नहीं करने की शपथ

[caption id="attachment_653660" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/tambaku-police-300x204.jpeg"

alt="" width="300" height="204" /> धनबाद सदर थाना में तंबाकू से दूर रहने की शपथ लेते पुलिसकर्मी[/caption] विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर धनबाद सदर सहित जिले के विभिन्न थानों में शपथग्रहण समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में पुलिस अधिकारियों व जवानों ने तंबाकू का उपयोग नहीं करने की शपथ ली. सदर थाना में थाना प्रभारी ने जवानों को शपथ दिलाई. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पुलिस  कर्मी मौजूद रहे. यह भी पढ़ें : [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही