Search

 
 
 

धनबाद : डीवीसी को राजभाषा कीर्ति पुरस्कार में प्रथम स्थान मिलने पर खुशी

 
हिंदी को बढ़ावा देने के लिए डीवीसी को मिला ये सम्मान
Maithon : भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा जारी सार्वजनिक क्षेत्र की उर्जा उत्पादक कम्पनियों में "राजभाषा कीर्ति पुरस्कार 2022-23" का डीवीसी को प्रथम पुरस्कार मिला है. जिससे डीवीसी के राजभाषा कार्यान्वयन समिति काफी गदगद है. गौरतलब है कि राजभाषा कार्यान्वयन समिति के माध्यम से डीवीसी अपने तमाम कार्यालयों में हिंदी को बढ़ावा देने के लिए कई कार्यक्रम चलाता है. साथ ही समय-समय पर कार्यशाला भी आयोजित किया जाता है. इसी के परिणामस्वरूप डीवीसी को राजभाषा कीर्ति पुरस्कार से नवाजा गया है. इससे पहले भी डीवीसी को हिंदी भाषा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए भारत सरकार से सम्मान मिल चुका है. डीवीसी के जनसंपर्क अधिकारी संजय प्रियदर्शी ने कहा कि भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा प्रथम कीर्ति पुरस्कार मिलना डीवीसी के लिए सम्मान व गौरव की बात है. यह">https://lagatar.in/ritual-being-held-in-the-shiva-temple-premises-of-ccwo-colony-wish-to-give-wisdom-to-the-police-administration/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : ज़िले में अमन, शांति के लिए 24 घंटे के अखंड कीर्तन का आयोजन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही