Search

 
 
 

धनबाद: लिंकेज नीलामी में कोल इंडिया की विफलता से हार्ड कोक उद्योग संकट में: सतीश अग्रवाल

 
Nirsa : निरसा (Nirsa) द स्माल स्केल बी-हाईव हार्ड कोक प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन चिरकुंडा का 44 वां अधिवेशन शनिवार 6 अगस्त की रात कुमारधुबी क्लब में संपन्न हुआ. एसोसिएशन से जुड़े सदस्यों ने सर्वसम्मति से विनोद पोद्दार को अध्यक्ष चुना. सतीश अग्रवाल फिर से सचिव चुने गये. सचिव श्री अग्रवाल ने कहा कि कोल कंपनी की ग़लत नीतियों के कारण हार्ड कोक उद्योग संकट में है. पहले ई-ऑक्शन प्रणाली के माध्यम से कोयले की आपूर्ति की जाती थी. ऑक्शन खत्म हुए तीन साल हो गए हैं. लिंकेज नीलामी में कोल इंडिया की विफलता ने हार्ड कोक उद्योग को संकट में लाकर खड़ा कर दिया है. इतना ही नहीं ट्रेडर और मैनुफैक्चरर को एक ही मंच पर लाकर खड़ा कर दिया गया है, जिससे उद्योग चलाने में काफी परेशानी हो रही है. इन दिनों 8-10 घंटे बिजली कटौती ने भी आर्थिक बोझ बढ़ा दिया है. खान व भूतत्व विभाग, झारखंड सरकार द्वारा पंजीकरण में परेशानी हो रही है. धनबाद डीसी एवं निदेशक खान व भूतत्व विभाग को कई बार पत्र लिखा गया, लेकिन समाधान नहीं निकला है. झारखंड खनिज क्षेत्र विकास प्राधिकरण (झमाडा) द्वारा बाजार शुल्क के नाम पर लेवी भुगतान के लिये फिर से नोटिस भेज दिया गया है. रांची हाईकोर्ट में इसके खिलाफ याचिका दायर की गयी है, जो लंबित है. नयी कमेटी में अध्यक्ष विनोद पोद्दार, उपाध्यक्ष अभिषेक डोकानियां, सचिव सतीश अग्रवाल, संयुक्त सचिव अनुराग गाड्याण एवं अमित अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सीताराम गोयल, कार्यकारी सदस्य अरूण गाड्याण के अलावा मुकेश अग्रवाल एवं ललित सांविरया, स्थायी आमंत्रित सदस्य प्रतीक शर्मा एवं आकाश अग्रवाल आदि सदस्य के रूप में शामिल हैं. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-girl-accuses-gaushala-police-and-driver-of-vehicle-of-assault/">धनबाद:

गोशाला पुलिस व वाहन के ड्राइवर पर लड़की ने लगाया मारपीट का आरोप [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही