Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: हरिलाजोड़ी शंकर मठ रंगडीह में गूंज रहे हरे राम, हरे कृष्ण के बोल

Advertisement
Advertisement

एक माह के अखंड संकीर्तन में शामिल हैं सभी गांवों की कीर्तन मंडलियां

Govindpur:  सावन पुरुषोत्तम मास के उपलक्ष्य में हरिलाजोड़ी शंकर मठ रंगडीह हरे राम, हरे राम, राम- राम हरे- हरे - हरे कृष्ण, हरे कृष्ण, कृष्ण- कृष्ण बोल से चौबीसों घंटे गूंज रहा है. एक माह के अखंड हरिनाम संकीर्तन की शुरुआत पिछले 17 जुलाई से शुरू हुई है, जो अनवरत जारी है. पूर्णाहुति 17 अगस्त को होगी. अखंड संकीर्तन की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चर के साथ हुई. इसमें आसपास के सभी गांवों की कीर्तन मंडलियों के अलावा बिहार के शेखपुरा जिला के दिलीप पांडेय की मंडली भी भाग ले रही है. प्रतिदिन सुबह, दोपहर एवं शाम में भंडारा भी लग रहा है. इस अनुष्ठान में मंदिर संचालक लक्ष्मी नारायण पुरी, मंदिर अध्यक्ष सुदन चंद्र मंडल, संकीर्तन समिति के अध्यक्ष अजय गिरि, सचिव सुभाष गिरि, गोस्वामी समाज के अध्यक्ष अरविंद गिरि, पूर्व उप प्रमुख डीएन सिंह, समाजसेवी नंदलाल अग्रवाल, श्याम शर्मा, बलराम अग्रवाल, आनंद मित्तल, श्याम शर्मा, जगदीश सिंह, भवदेव सिंह, किसन महाराज, अशोक भारती,  कालो मंडल, सुरेश गोस्वामी, मनभूल गोस्वामी, संजय गोस्वामी, लक्ष्मी निधि गोस्वामी, काशीनाथ कुम्हार, चंद्रकांत गिरि, तारक चटर्जी आदि सक्रिय हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही