धनबाद: पूर्वी टुंडी के बड़वादवाद हरि मंदिर में हरि कीर्तन का समापन
Tundi: पूर्वी टुंडी प्रखंड अंतर्गत बड़वाद गांव के हरि मंदिर में दो दिवसीय हरि कीर्तन का समापन गुरुवार 9 फरवरी को कुंज मिलन के साथ संपूर्ण हुआ. गायक संदीप कुमार ने भगवान कृष्ण की लीलाओं का वर्णन भजन कीर्तन के माध्यम से प्रस्तुत किया. इसके बाद सैकड़ों लोगों को प्रसाद के रूप में भोजन कराया गया. धार्मिक आयोजन में सैकड़ों महिला-पुरुष व बच्चे शामिल हुए. आयोजन को सफल बनाने के लिए गांव के नवयुवक सक्रिय रहे. इस मौके पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. [wpse_comments_template]

Leave a Comment