gomoh : गोमो (gomoh) रामनवमी के जुलूस में तेज आवाज में डीजे और अश्लील गाना बजाने वालों पर कार्रवाई होगी. माहौल खराब करने वाले असामाजिक तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा. उक्त बाते गुरुवार 23 मार्च की शाम 4 बजे हरिहरपुर थाना में शांति समिति की बैठक में थाना प्रभारी योगेश कुमार महतो ने कही. उन्होँने अखाड़ा समिति के सदस्यों और गणमान्य लोगों को सरकार की गाइडलाइन की जानकारी देते हुए बताया कि अखाड़ा जुलूस शाम 4 बजे से प्रारंभ होगा व रात 9 30 बजे समाप्त कर देना है. जुलूस मार्ग में कोई बदलाव नही करना है. खतरनाक खेल से परहेज करने की अपील भी की गयी. तोपचांची बीडीओ राजेश एक्का ने कहा कि सरकार की गाइडलाइन पर शांति पूर्ण तरीके से राम नवमी का त्योहार मनाएं. शांति समिति के वरीय सदस्य शंकर यादव ने प्रशासन को भरोसा दिलाते हुए कहा कि रेल नगरी गोमो में कभी कोई बिवाद नहीं हुआ है. हिन्दू मुस्लिम के बीच भाईचारा का अटूट रिश्ता है. सभी एक दूसरे के त्योहार में हाथ बंटाते हैं. अखाडा समिति के सदस्यों ने भी शांति पूर्ण तरीके से अखाड़ा जुलूस निकालने का दिलाया. बैठक में जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि हीरामन नायक, भाजपा नेता पपू वर्णवाल, समाज सेवी सरदार इकबाल सिंह उर्फ बाले दा, चेंबर अध्यक्ष धीरज कुमार, गोरख प्रसाद, पुनीत महतो, भवानी आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
धनबाद: हरिहरपुर थाना थाना प्रभारी ने की रामनवमी शांति से मनाने की अपील
Last Updated: Mar 23, 2023 12:00 AM (IST)