Search

 
 
 

धनबाद : विकास के नाम पर जल, जंगल, जमीन को नुकसान पहुंचाना गलत- सहाय

 
Topchanchi : धनबाद (Dhanbad) वन प्रमंडल की ओर से अंतरराष्ट्रीय वन दिवस पर 21 मार्च को तोपचांची झील के लीची बागान में विधार्थियों व युवाओं के लिए शैक्षिक भ्रमण प्रशिक्षण का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन डीएफओ विकास पालीवाल, विधायक प्रतिनिधि जगदीश चौधरी व अन्य विशिष्ट जनों ने संयुक्त रूप से किया. टुंडी व तोपचांची कस्तूरबा आवासीय विद्यालय की छात्राओं तथा दुमदुमी उत्क्रमित उच्च विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया. पक्षी विशेषज्ञ एके सहाय ने कहा कि मौजूदा दौर में जलवायु परिवर्तन के कारण ग्लोबल वार्मिंग, ग्लेशियरों का पिघलना जैसी बड़ी समस्याएं बढ़ती जा रही हैं. विकास के नाम पर जल, जंगल जमीन में जहर घोला जा रहा है. खुद के विकास के लिए हम प्रकृति का विनाश करते जा रहे हैं. डीएफओ विकास पालीवाल ने लोगों से जंगल को बचाने की अपील की. इसके लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने की सीख दी. विधायक प्रतिनिधि जगदीश चौधरी ने कहा कि जंगल के बिना मनुष्य के जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है. लोगों मामूली फायदे के लिए जंगल में आग लगा देते हैं, जिससे प्रकृति को काफी नुकसान होता है. इससे बचना होगा. एसीएफ एके मंजुल व जिला परिषद 2 के सदस्य विकास कुमार महतो ने भी विचार रखे. मौके पर विन विभाग की ओर से स्कूली छात्र-छात्राओं को एक- एक बैग व वनो से संबंधित पुस्तक का वितरण किया गया. मौके पर सांसद प्रतिनिधि संतोष महतो समेत दर्जनों छात्र-छात्राएं व शिक्षक मौजूद रहे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-revitalization-of-lic-sindri-branch-office-to-be-inaugurated-on-23/">धनबाद

: एलआईसी सिंदरी शाखा कार्यालय का पुनरोद्धार, 23 को होगा उद्घाटन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही