Search

 
 
 

धनबाद : डीएवी के संस्थापक महात्मा हंसराज की जयंती पर हवन व शांति पाठ

 
Putki : डीएवी के संस्थापक महात्मा हंसराज की 160वीं जयंती पर डीएवी मुनिडीह व कुसुंडा में 19 अप्रैल को उन्हें श्रद्धांजलि दी गई. डीएवी मुनिडीह में प्राचार्य एमपी सिंह ने समारोह का उद्घाटन कर महात्मा हंसराज को श्रधांजलि दी. इस मौके पर स्कूल में विशेष प्रार्थना सभा ,हवन व शांति पाठ किया गया. प्राचार्य ने हंसराज जी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला. कहा कि एक जून 1986 को उन्होंने लाहौर में डीएवी कॉलेज की स्थापना की और उसके 25 वर्षों तक अवैतनिक प्राचार्य रहे. कार्यक्रम में रूबी सिंह,आरके दुबे, मनोज कुमार शर्मा, अमित बक्शी आदि मौजद थे. वही डीएवी कुसुंडा में प्राचार्य झूमा महतो ने महात्मा हंसराज की तस्वीर पर  पुष्प माला अर्पित कर श्रधांजलि दी. कहा कि महात्मा जी ने अपने  जीवनकाल मे आर्य समाज के नियमों का पालन करते हुए शिक्षा व्यवस्था को उत्कृष्ट बनाया. इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक व छात्र मौजूद रहे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-mixed-effect-of-jharkhand-bandh-in-topchanchi-students-on-the-road/">धनबाद

: झारखंड बंद का तोपचांची में मिला-जुला असर, सड़क पर उतरे छात्र [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही