Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की जीत के लिए किया हवन

Dhanbad: धनबाद (Dhanbad) धनबाद के रणधीर वर्मा चौक स्थित हनुमान मंदिर में 21 जुलाई को भाजपा महिला मोर्चा द्वारा राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की विजय के लिए हवन किया गया. हवन में दर्जनों भाजपा महिला कार्यकर्ता मौजूद थी. भाजपा महिला नेत्री रीता प्रसाद ने मीडिया से बातचीत में कहा कि गर्व की बात है कि झारखंड की बेटी द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार हैं. आज 21 जुलाई को मतों की गिनती हो रही है. इसलिए भाजपा महिला मोर्चा ने उनकी जीत के लिए हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना कर हवन किया. हनुमानजी से जीत का आशीर्वाद मांगा. उन्होंने कहा कि पूरी उम्मीद है कि 21 जुलाई को देश के 15 वें राष्ट्रपति के रूप में द्रौपदी मुर्मू चुन ली जाएंगी. [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही