Search

 
 
 

धनबाद : बीसीसीएल के डी पी मल्लिकार्जुन के स्वागत में हवन-पूजन

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) डीएवी कोयलानगर में शनिवार को बीसीसीएल के डी.पी मल्लिकार्जुन की सेवानिवृत्ति के अवसर पर समस्त विद्यालय परिवार की ओर से उनके सुखमय जीवन की शुभकामनाएं करते हुए पारंपरिक हवन किया गया. गौरतलब है कि वह 31 जुलाई को सेवानिवृत्त हो रहे हैं. इस अवसर पर मुख्य अतिथि बीसीसीएल के डीपी व उनकी धर्मपत्नी, झारखंड जोन -सी के क्षेत्रीय अधिकारी डॉ के सी श्रीवास्तव, डीएवी स्कूल मुनिडीह के प्राचार्य एम पी सिंह, डीएवी स्कूल अलकुसा के प्राचार्य एस के सिन्हा  डी ए वी स्कूल बरोरा के प्राचार्य डॉ सुनील कुमार सहित विद्यालय के शिक्षक- शिक्षिकाएं,छात्र छात्राएं आदि मौजूद थे.

डीपी मल्लिकार्जुन व उनकी धर्मपत्नी को पुष्प गुच्छ भेंट

झारखंड जोन-सी के क्षेत्रीय अधिकारी डॉ के.सी श्रीवास्तव ने मुख्य अतिथि मल्लिकार्जुन व उनकी धर्मपत्नी को पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया. तत्पश्चात विभिन्न विद्यालयों से आए प्राचार्यों ने भी पुष्पगुच्छ प्रदान कर उनको सम्मानित किया. कार्यक्रम का शुभारंभ विशिष्ट हवन से किया गया. इस मौके पर विद्यालय के संगीत शिक्षक सीपी मिश्रा ने मनमोहक भजन की प्रस्तुत किये. झारखंड जोन-सी के क्षेत्रीय अधिकारी डॉ केसी श्रीवास्तव ने मुख्य अतिथि व उनकी धर्मपत्नी को शॉल ओढ़ाकर तथा स्मृति चिन्ह पौधा भेंट किया.

 सेवा निवृत्ति के बाद भी देते रहेंगे सहयोग

मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में अमूल्य निधियों को संस्कार के रूप में प्रदान करता आया है आगे भी करता रहेगा. विद्यालय नित्यप्रति नए- नए कीर्तिमान स्थापित कर चार चांद लगा रहा है और नित नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है. उन्होंने आश्वस्त किया कि सेवानिवृत्ति के पश्चात भी वह विद्यालय परिवार के लिए कार्यशील रहेंगे तथा हर संभव योगदान देते रहेंगे

  शांति पाठ से किया गया समापन

कार्यक्रम का समापन शांति पाठ से किया गया. संचालन विद्यालय के अंग्रेजी शिक्षक पवन कुमार पांडे ने किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक श्री सुनील कुमार पटनायक सुखदेव सिंह, कविता विकास रोजी, रानी इंद्रनिल मुखर्जी, अनिल कुमार, बीके सिंह, शरद श्रीवास्तव, अरूप चटर्जी, बीके मंडल, दीनबंधु आचार्य, विजय मिश्रा, वीरेंद्र कुमार मिश्रा एवं राजीव मिश्रा तथा शत्रुघ्न उपाध्याय ने सहयोग किया. [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही