Dhanbad : डीएवी पब्लिक स्कूल कोयला नगर में स्कूल का स्थापना दिवस (रेजिंग डे) बुधवार 12 अप्रैल को धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर हवन एवं आशीर्वाद कार्यक्रम रखा गया. मुख्य अतिथि के रूप में बीसीसीएल के डायरेक्टर पर्सनल मुरली कृष्ण रमैया उपस्थित थे. उनके साथ बीसीसीएल के जीएम प्लानिंग विद्युत शाह एवं बीसीसीएल की मैनेजर वेलफेयर निर्मला किरण भी मौजूद थी. प्राचार्य एनएन श्रीवास्तव ने विद्यालय की उपलब्धियों से अवगत कराया. डीपी मुरली कृष्णा रमैया ने कहा कि स्कूल की उपलब्धियों की जानकारी समाचार पत्रों के माध्यम से होती रही है. उन्होंने प्राचार्य को विद्यालय के सफल संचालन के लिए बधाई दी व भरोसा दिलाया कि विद्यालय को बीसीसीएल प्रबंधन से हमेशा सहयोग मिलता रहेगा. उन्होंने विद्यालय परिसर का मुआयना किया एवं व्यवस्था से संतुष्ट हुए. बच्चों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. श्री रमैया ने कक्षा बारहवीं के छात्रों को मेमेंटो, बैच और फोटो देकर पुरस्कृत किया. कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के सभी शिक्षकों का योगदान रहा. [wpse_comments_template]
धनबाद: डीएवी कोयलानगर के स्थापना दिवस पर हुआ हवन-पूजन
Leave a Comment