धनबाद : पिता से शिकायत करने पर माथा फोड़ा
Jharia : झरिया फतेहपुर के अभिमन्यु केशरी को अशोक रोड निवासी हीरा गुप्ता नामक युवक ने शनिवार 10 जून की दोपहर हमला कर घायल कर दिया. भुक्तभोगी युवक ने बताया कि कुछ काम से लगभग 1 बजे गांधी रोड गया था. तभी पीछे से हीरा गुप्ता जबरदस्ती पकड़ कर गाली-गलौज करने लगा और कहने लगा कि तुमने मेरे पिताजी से मेरी शिकायत क्यों की. जब मैंने कहा कि अक्सर गाली-गलौज करते हो, इसी कारण पिताजी से शिकायत की तो वह भड़क गया. उसने हाथ में पहने लोहे के फाइबर से जोरदार हमला किया, जिससे मेरा माथा फट गया. हीरा ने जेब से पैसे व मोबाइल भी निकाल लिये. हॉस्पिटल में इलाज करा कर पूरे मामले की लिखित शिकायत झरिया थाना में की है. झरिया पुलिस जांच में जुट गई है. [wpse_comments_template]
Leave a Comment