Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: गोविंदपुर अंचल का हेड क्लर्क 15 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Dhanbad : धनबाद एसीबी ने शनिवार 10 जून को गोविंदपुर अंचल कार्यालय के हेड क्लर्क परमानंद प्रसाद को 15 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया. इसके पहले विगत 7 जून को एसीबी ने धनबाद के महिला थाने के जमादार को 4 हजार रिश्वत लेते पकड़ा था. हेड क्लर्क ने भूस्वामी से 28 एकड़ जमीन की मालगुजारी जमा करने के मामले में रिश्वत की मांग की थी. जमीन के मालिक गोविंदपुर डोमनडीह निवासी सनातन हेंब्रम ने एसीबी से शिकायत की थी. शनिवार को एसीबी की टीम शिकायतकर्ता के साथ गोविंदपुर अंचल कार्यालय पहुंची. हेड क्लर्क परमानंद प्रसाद को जैसे ही 15 हजार रुपये दिये गए, टीम ने रंगे हाथ दबोच लिया. शिकायतकर्ता ने बताया कि 28 एकड़ जमीन की मालगुजारी जमा कराने के लिए हेड क्लर्क ने 10 हजार रुपये प्रति एकड़ की दर से 2.80 लाख रुपये की मांग की थी. एसीबी कार्यालय में शिकायत करने के बाद टीम ने मामले को सत्यापित किया व जाल बिछाया. शनिवार को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़ लिया. एसीबी की टीम हेड क्लर्क को गिरफ्त में लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची, जहां उससे पूछताछ की जा रही है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही