Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: आदिवासी बेरोजगार ग्राम परिवहन स्वावलंबी समिति के प्रधान कार्यालय का हुआ उद्घाटन

Advertisement
Advertisement
कांग्रेस-झामुमो सरकार अपने वादों को पूरा करने के लिए दृढसंकल्पित : सुधांशु शेखर झा
Maithon : एग्यारकुंड प्रखंड क्षेत्र के पोड़ाडीह गांव में गुरुवार 14 सिंतबर की देर शाम आदिवासी बेरोजगार ग्राम परिवहन स्वावलंबी समिति के प्रधान कार्यालय का उद्घाटन कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुधांशु शेखर झा ने किया. समिति के सदस्यों व ग्रामीणों ने सुधांशु शेखर झा का ढ़ोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया. उन्होंने कहा कि आदिवासी यहां के मूलवासी हैं, लेकिन भाजपा यह नहीं मानती है, इसलिए वह आदिवासियों को वनवासी कहते हैं. कहा कि समिति का निबंधित होने से अब रोजगार का पूरा अवसर मिलेगा. राज्य सरकार का भी भरपूर सहयोग मिलेगा. सुधांशु शेखर झा ने कहा कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व में कांग्रेस-झामुमो गठबंधन की सरकार अपने किये वादों को पूरा करने के लिए दृढसंकल्पित है. कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष लखीराम टुडू और संचालन अमर टुडू ने की. समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे. मौके पर मांझी बाबा विजय हेम्ब्रम, सुनील मरांडी, नारायण मरांडी, सुभाष हांसदा, लखींदर हांसदा, टार्जन मरांडी, मंगल मुर्मू, संजय मरांडी, सुखदेव टुडू, हरिलाल बास्की, पान मरांडी, श्रीमती सारथी मरांडी (पूर्व मुखिया), लायला मरांडी, छेनी हेंब्रम व अन्य उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/dhanbad-engineers-day-celebrated-at-pemia-rishikesh-institute-of-technology-college/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : पेमिया ऋषिकेश इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी कॉलेज में मनाया गया इंजीनियर्स डे [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही