Search

 
 
 

धनबाद: राजेन्द्र कन्या मवि के प्रधानाध्यापक पर 3 लाख 89 हजार के घोटाले का आरोप

 
Dhanbad : राजेन्द्र कन्या मवि के प्रधानाध्यापक द्वारा 3, 89, 400 रुपये के भुगतान में अनियमितता का मामला अब तूल पकड़ रहा है. कतरास बाजार पोस्ट ऑफिस रोड निवासी अनुराग राजगढ़िया ने सचिव स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग व उपायुक्त को पत्र लिखकर प्रधानाध्यापक विनय रंजन तिवारी  के खिलाफ कोरोना काल की छुट्टियों में असंवैधानिक रूप से दो एजेंसियों अख्तर इंटरप्राइजेज एवं झारखंड इंटरप्राइजेज को दो चेक के माध्यम से कुल 3,89,000 (तीन लाख नवासी हजार) रुपये के भुगतान में अनियमितता बरतने की शिकायत की है. पत्र में कहा गया है कि आरटीआई से प्राप्त दस्तावेज में यह स्पष्ट है कि 22 अप्रैल 2021 से 11 जून 2021 तक कोरोना के लॉक डाउन के कारण स्कूल पूरी तरह: बंद था. स्कूल खुलने से 2 दिन पहले अर्थात 10 जून को राजेंद्र कन्या मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक विनय रंजन तिवारी ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए दो एजेंसियों को दो चेक के जरिये 3,89,000 रुपये का भुगतान कर दिया. हालांकि चेक निर्गत करने की तारीख पर वह स्कूल से अनुपस्थित दिखाए गए हैं. उन्होंने किस कारण एवं किस परिस्थिति में लाखों रुपये के चेक निर्गत किए, यह जांच का विषय है. अनुराग राजगढ़िया ने कहा कि यदि मामले की ठीक से जांच पड़ताल हो तो एक बड़ा घोटाला सामने आ सकता है. उन्होंने इस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर दोषियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की मांग की है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही