Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: फर्नीचर व पारा मेडिकल स्टॉफ के बीच फंसा हेल्थ और वेलनेस सेंटर

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) शहरी क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में नगर निगम के अधिकारी विफल रहे हैं. तमाम घोषणाओं के बाद एक भी वार्ड में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर नहीं खुला. 31 दिसम्बर 2022 तक वार्ड 22 में भेलाटांड़-सामुदायिक भवन, वार्ड 35 में बस्ताकोला-वार्ड विकास केंद्र,  वार्ड 40 में डिगवाडीह-वार्ड विकास केंद्र, वार्ड 41 में पाथरबंगला-वार्ड विकास केंद्र, वार्ड 52 में चासनाला-वार्ड विकास केंद्र का संचालन होना था. परंतु एक भी सेंटर नहीं खुला है. अब तक निगम के अधिकारी जेम पोर्टल से डाक्टर और मरीजों के लिये आवश्यक सामग्री ही खरीद रहे हैं. अब फरवरी में पांचों सेंटर खोलने के दावे किए जा रहे हैं.

    वर्ष 2019 में शुरू हुई थी योजना

आयुष्मान भारत योजना के तहत केंद्र सरकार ने वर्ष 2019 के बजट में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर खोलने की घोषणा की थी. धनबाद के शहरी क्षेत्र के वार्ड संख्या 1, 2, 4, 5, 22, 35, 40, 41, 43, 47, 52 में यह सेंटर खुलना था. नगर निगम को 15 वें वित्त आयोग की राशि से सेंटर के निर्माण का खर्च मिलने की बात थी. तीन साल में सिर्फ पांच सेंटर का चयन हुआ. विगत एक साल से मेडिसिन, डॉक्टर की कुर्सी, टेबल, अलमीरा, मरीजों के लिये बेड, कुर्सी एवं अन्य जरूरी सामान खरीदने में समय गंवाया जा रहा है.

  पारा मेडिकल स्टॉफ की नियुक्ति पर भी ग्रहण

नगर निगम को पहले पीएचसी, एचससी और अटल क्लिनिक से डॉक्टर और पारा मेडिकल स्टाफ को लाना था. चिकित्सक और कर्मियों के वेतन का भुगतान निगम को करना है. इस काम में निगम के अधिकारियों ने सिविल सर्जन से भी मदद मांगी, जो चिकित्सक व कर्मी उपलब्ध कराने के लिये तैयार भी हो गए. परंतु कोर्ट ने अनुबंध पर स्टाफ रखने पर रोक लगा दी है. जाहिर है फरवरी में भी हेल्थ और वेलनेस सेंटर खुलने की उम्मीद है.

  सभी सेंटर तैयार, सिर्फ फर्नीचर बाकी : मो अनीस

नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी मो अनीस ने बताया कि सभी सेंटर तैयार हैं. सिर्फ फर्नीचर के कारण सेंटर नहीं खुल पा रहा है. इस महीने यह काम पूरा हो जाएगा. फरवरी में सभी सेंटर से मरीजों का इलाज शुरू हो जाएगा. जहां तक चिकित्सक और पारा मेडिकल स्टाफ की बात है, इसकी व्यवस्था करना स्वास्थ्य विभाग का काम है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही