Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: सिंदरी के शहरपुरा स्थित विद्यापति परिषद में लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

Sindri : सिंदरी (Sindri)  राज्य सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा शनिवार 24 सितंबर को सिंदरी के शहरपुरा स्थित विद्यापति परिषद प्रांगण में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया. उद्घाटन सिंदरी विधायक इंद्रजीत महतो की पत्नी, पूर्व जिप सदस्य तारा देवी ने किया. शिविर में धनबाद के डॉ नीतू श्रीवास्तव, मुन्नवर आलम मौजूद थे. पारा नर्सिंग स्टाफ में मंजू देवी, कुसुम, बेनजीर, छवि, ललिता आदि का सराहनीय योगदान रहा. शिविर में कुल 165 लोगों ने स्वास्थ्य की जांच कराई. शिविर में जांच के अलावा कोरोना वैक्सीन देने की भी व्यवस्था की गई थी. भारती कुमारी के सहयोग से कुल 90 लोगों को कोरोना वैक्सीन दिया गया. इस शिविर के आयोजन में विद्यापति परिषद के अध्यक्ष एके मिश्रा, महासचिव चंद्रशेखर झा, सरस्वती विद्यामंदिर के प्रिंसिपल श्री सुनील पाठक, सरदार सेवा सिंह, सशीभूषण गुप्ता, निर्मल झा, विनोद झा, भास्कर झा, दिलीप झा, नीलम ठाकुर, संगीत ठाकुर, रूपक ठाकुर, संतोष ठाकुर, अरुण, बनमाली, लक्ष्मी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. मौके पर भाजपा के नगर अध्यक्ष अरविंद पाठक, दिनेश सिंह, मनोज मिश्रा, ब्रजेश सिंह, अरविंद खत्री, कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता महेंद्र पांडेय, दिलीप मिश्रा आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-students-should-resort-to-digital-resources-dr-bk-sinha/">धनबाद:

छात्र डिजिटल रिसोर्सेस का सहारा लें :  डॉ बीके सिन्हा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही