Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : चिनप में स्वास्थ्य जांच शिविर, दिलाई गई स्कूलों में स्वच्छता की शपथ

Advertisement
Advertisement
नगर परिषद में 15 सितंबर से 2 अक्टूबर तक मनाया जा रहा स्वच्छता पखवाड़ा
Maithon : चिरकुंडा नगर परिषद की ओर से स्वछ्छता पखवाड़ा के तहत शनिवार 23 सितंबर को विभिन्न स्कूलों में स्वच्छता की शपथ दिलायी गयी. इस मौके पर नगर परिषद कार्यालय में स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया. कार्यपालक पदाधिकारी संदीप पासवान व सिटी मैनेजर मुकेश निरंजन ने बताया कि नगर परिषद में 15 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है. इसी के तहत शनिवार को क्षेत्र के राजेन्द्र प्रसाद ज्ञानदीप स्कूल, नंदलाल हाई स्कूल, बालक-बालिका मध्य विद्यालय सहित विभिन्न स्कूलों में स्वच्छता की शपथ दिलायी गयी. इसके अलावा चिनप कार्यालय में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया, जिसमें 70 लोगों के स्वास्थ्य की जांच हुई. स्वास्थ्य जांच डॉ.शशिभूषण प्रसाद सिंह ने किया. मौके पर अरविंद शर्मा, अमर दास, चिनमय बनर्जी, अनील साव, ओंकारनाथ श्रीवास्तव, बैजू साव व अन्य उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/dhanbad-zonal-level-drawing-and-writing-competition-organized-in-dinobli-school-mathon/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : डिनोबली स्कूल मैथन में जोनल स्तरीय चित्रांकन व लेखन प्रतियोगिता आयोजित [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही