Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : मारवाड़ी युवा मंच व पाटलिपुत्र नर्सिंग होम का स्वास्थ्य जांच शिविर 15 को

Dhanbad : मारवाड़ी युवा मंच धनबाद (Dhanbad) शाखा  व पाटलिपुत्र निर्सिंग होम का निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर 15 मई को लगेगा. यह जानकारी पुराना बाजार स्थित मारवाड़ी युवा मंच भवन में 11 मई को प्रेस कॉन्फ्रेंस दी गई. मंच के अध्यक्ष सुनील सोनी व पाटलिपुत्र नर्सिंग होम के डॉ. निर्मल ड्रोलिया ने मासिक कार्यक्रम आरोग्यम की घोषणा की. इसके तहत हर महीने की 15 तारिख को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा. मरीजों की जांच डॉ. पीके सिन्हा व डॉ. साकेत नारनोली अपनी पूरी टीम के साथ करेंगे. डॉ. निर्मल ड्रोलिया ने बताया कि धनबाद के लोगों निरोग रखने के लिए आरोग्यम की रूपरेखा तैयार की गई है. मौके पर मंच के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल, सुशील सांवरिया, नितिन अग्रवाल, राहुल अग्रवाल,  अमित भिवानीवाला, पीयूष केडिया, हेमंत सुरेका, अंबुज रिटोलिया, हिमांशु अग्रवाल, विवेक मानकासिया आदि उपस्थित थे. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/dhanbad-dev-public-school-won-the-trophy-by-defeating-dav-koylanagar-by-9-wickets/">

धनबाद : डीएवी कोयलानगर को 9 विकेट से हरा देव पब्लिक स्कूल ने जीती ट्रॉफी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही