Gomoh : गोमो स्थित अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र जीतपुर में चिकित्सक बहाली के लिए पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा धरना प्रदर्शन रंग लाया. इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की नींद खुली. शाम को धनबाद सिविल सर्जन के आदेश पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तोपचांची के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सुनीता गुंजन ने अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र जीतपुर गोमो में सप्ताह में 3 दिन ओपीडी सेवा के लिए तीन चिकित्सकों की नियुक्ति के आदेश दिये. आदेश के अनुसार सप्ताह में तीन दिन ओ पी डी सेवा के लिए शनिवार को डॉ राजेंद्र कुमार, गुरुवार को डॉ प्रवीण कुमार और बुधवार को डॉ उषा सोरेन अस्पताल में सेवा देंगे. चिकित्सा प्रभारी तोपचांची ने आदेश पत्र निर्गत किया. इसके पहले जीतपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक एवं इलाज की व्यवस्था की मांग को लेकर कई पंचायत के प्रतिनिधियों द्वारा अनिश्चितकालीन धरना दिया जा रहा है. धरना के आज दूसरे दिन गुरुवार शाम को अपनी 6 सूत्री मांगों को लेकर मशाल जुलूस निकाला गया. जीतपुर अस्पताल में डाक्टर बहाल करो अस्पताल बचाओ, स्वास्थ्य विभाग होश में आओ, सिविल सर्जन मुर्दा बाद,जनता का शोषण बंद करो नारे लगाते हुए जीतपुर पुरानी बाजार सदानंद झा रेलवे मार्केट स्टेशन चौक तक भ्रमण किया गया. पूर्व मुखिया राजेंद्र सिंह रवि ने कहा कि जीतपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नाम पर 30 वार्ड का अस्पताल का भव्य भवन बनाया गया है. परंतु इलाज के नाम पर यहां के लोगों को रुई तक नसीब नहीं है. इलाज के अभाव में लोग दम तोड़ रहे हैं और सरकार ध्यान नहीं दे रही है. [wpse_comments_template]
धनबाद : आंदोलन पर जागा स्वास्थ्य विभाग, जीतपुर में 3 चिकित्सक तीन दिन सेवा देंगे
Leave a Comment