Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : पोषण रथ से मिलेगी स्वास्थ्य, शिक्षा और ट्राइबल फ़ूड की जानकारी- डीसी

Advertisement
Advertisement
Dhanbad: डीसी संदीप सिंह के नेतृत्व में 2 सितंबर को पोषण माह जागरूकता अभियान का शुभारंभ हुआ. डीसी ने हरी झड़ी दिखाकर समाहरणालय से जागरूकता रथ को रवाना किया. इस अवसर पर उन्होंने लगातार से कहा कि एक से 30 सितंबर तक यह अभियान चलेगा. इसके लिए चार थीम बनाए गए हैं. जिसमें महिलाओं के स्वास्थ्य, बच्चों के स्वास्थ्य, प्री शिक्षा और ट्राइबल फ़ूड शामिल है. जिले में चल रही स्वास्थ्य सुविधाओं का महिलाओं को कितना लाभ मिल रहा, यह जानकारी जमा की जाएगी. फीडबैक के अनुसार स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार किया जाएगा. इस दौरान ट्राइबल फ़ूड के बारे में भी महिलाओं को जानकारी दी जाएगी. रिसर्च से यह पता लगाया गया है कि यह फ़ूड काफी पौष्टिक है. डीसी ने कहा कि प्रचार-प्रसार के लिए शहरी क्षेत्र में ग्यारह रथ रवाना किए गए हैं. दस प्रखंड में एक-एक रथ प्रचार-प्रसार का काम करेगी. समाज कल्याण पदाधिकारी स्नेह कश्यप और सभी प्रखंड पदाधिकारी इस अभियान की देख-रेख करेंगे. आंगनबाड़ी सेविका भी लोगों को प्रेरित करने का काम करेगी. इस दौरान आंगनबाड़ी सेविकाओं ने डीसी ऑफिस से रणधीर वर्मा चौक तक रैली भी निकाली. डीसी ने सभी सेविकाओं को शपथ दिलाई, हस्ताक्षर किया और सेल्फी फाइंट पर तस्वीरें खिंचवाई. कार्यक्रम में सभी वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे. यह भी पढ़ें : मैथन">https://lagatar.in/dhanbad-dumper-hit-bike-in-maithon-youth-dies/">मैथन

में डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही