Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता बने मारवाड़ी विकास ट्रस्ट के ट्रस्टी

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)  मारवाड़ी विकास ट्रस्ट की टीम ने सर्किट हाउस में 27 जनवरी को राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता से मुलाकात की. टीम का नेतृत्व प्रभात सुरोलिया ने किया. ट्रस्ट के सचिव अनिल मुकीम ने मंत्री को योजनाओं के बारे में अवगत कराया. मंत्री के सामने मानद ट्रस्टी बनाने का प्रस्ताव रखा, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार कर लिया. उन्होंने ट्रस्टी बनने की प्रक्रिया पूरी की. फॉर्म पर हस्ताक्षर किये व सभी आवश्यक कागजात सौंपे. ट्रस्ट के अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल ने पुष्पगुच्छ देकर मानद ट्रस्टी का स्वागत किया. कोषाध्यक्ष विनोद पसारी एवं सह कोषाध्यक्ष वेद प्रकाश केजरीवाल ने शाल ओढ़ाकर उनका सम्मान किया. ट्रस्टी जितेंद्र अग्रवाल ने धन्यवाद ज्ञापन किया. बन्ना गुप्ता ने ट्रस्ट की योजनाओं को सुनने के बाद अपनी ओर से हर संभव मदद देने की इच्छा प्रकट की एवं सरकार की तरफ से इस महान कार्य के लिए सभी को बधाई दी.  उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री के नाते धनबाद में एक अच्छा अस्पताल के लिए भूमि दिलाने एवं मोबाइल मेडिकल वैन उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही