Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबादः मतगणना ड्यूटी पर तैनात जैप जवान की तबीयत बिगड़ी, SNMMCH में भर्ती

हेमंत बेसरा धनबाद पुलिस लाइन में पदस्थापित हैं और मतगणना स्थल पर सुरक्षा ड्यूटी में तैनात थे. बेहतर इलाज के लिए उन्हें शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल  (एसएनएमएमसीएच) में भर्ती कराया गया है.
Advertisement
Advertisement

Dhanbad : धनबाद में नगर निकाय चुनाव की मतगणना के दौरान शुक्रवार को एक जवान की अचानक तबीयत बिगड़ गई. मतगणना ड्यूटी पर तैनात जैप के जवान हेमंत बेसरा की तबीयत अचानक खराब हो गई. उन्हें चक्कर आने व कमजोरी की शिकायत के बाद साथी जवानों व अधिकारियों ने उन्हें तत्काल अस्पताल भेजा. ब्लड प्रेशर लो होने की वजह से तबीयत बिगड़ी.


हेमंत बेसरा धनबाद पुलिस लाइन में पदस्थापित हैं और मतगणना स्थल पर सुरक्षा ड्यूटी में तैनात थे. बेहतर इलाज के लिए उन्हें शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल  (एसएनएमएमसीएच) में भर्ती कराया गया है, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज जारी है.फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है. 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही