Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : पुराना बाजार की सड़कों पर कचरे का ढेर, दुकानदार व राहगीर परेशान

Dhanbad : धनबाद के पुराना बाज़ार की सड़कें पहले से ही जर्जर हैं. ऊपर से इलाके में सफाई कार्य बंद होने से सड़कों पर कचरे का अंबार लगा हुआ है. इससे दुकानदारों व आम राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. गंदगी व सड़ांध से क्षेत्र में मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है. इधर, नगर निगम का तर्क है कि यूजर चार्ज नहीं मिलने से इलाके में सफाई कार्य बंद कर दिया गया है. पुराना बाजार चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के सेक्रेटरी श्रीकांत अग्रवाल ने कहा कि कि नगर निगम के नकारात्मक रवैये से पुराना बाज़ार की स्थिति बद से बतर हो गई है. चैंबर के लगातार प्रयास के बाद भी पिछले 2 वर्षों में निगम ने न तो बाज़ार की जर्जर सड़कों की मरम्मत कराई, न ही अतिक्रमण हटाया. दुकानदारों को ट्रेड लाइसेंस जारी करने का मामला भी लटका कर रखा है. इससे दुकानदारों में निगम के प्रति नाराजगी है. उन्होंने चेतावनी दी कि अगर बाजार में सफाई कार्य जल्द नहीं शुरू हुआ, तो चैंबर आंदोलन करने को बाध्य होगा. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-shatchandi-mahayagya-in-rathtand-maghi-kali-temple-in-april-preparation-committee-constituted/">धनबाद

: रथटांड़ माघी काली मंदिर में शतचंडी महायज्ञ अप्रैल में, तैयारी समिति गठित [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही