Search

 
 
 

धनबाद : मटकुरिया गोलीकांड में हुई सुनवाई, गवाह पेश करने का आदेश

 
Dhanbad : धनबाद के मटकुरिया गोलीकांड मामले की सुनवाई23 सितंबर को एमपी एमएलए के विशेष न्यायाधीश अखिलेश कुमार की अदालत में हुई. अदालत ने गवाह पेश करने का आदेश दिया है. मालूम हो कि 27 अप्रैल 2011 को मटकुरिया में बीसीसीएल के आवासों को अतिक्रमण से मुक्त कराने गए पुलिस बल के साथ आंदोलनकारियों की हिंसक झड़प हुई थी. घटना में विकास सिंह समेत चार लोगों की मौत हो गई थी, जबकि तत्कालीन एसपी आरके धान जख्मी हो गए थे. धनबाद के तत्कालीन एसडीओ जॉर्ज कुमार के लिखित प्रतिवेदन पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी. अनुसंधान के बाद पुलिस ने 38 लोगों के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया था.

रंजीत हत्याकांड में रितिक को मिली जमानत

Dhanbad : झावियुमो नेता रंजीत सिंह हत्याकांड में बीते चार वर्षों से जेल में बंद रितिक खान को शुक्रवार को अदालत से बड़ी राहत मिली. झारखंड उच्च न्यायालय ने रितिक खान को जमानत पर मुक्त करने का आदेश दिया है. अपराधियों ने झारखंड विकास युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष और बीकेबी के प्रबंधक रंजीत सिंह की 21 अगस्त 2018 को गोली मारकर हत्या कर दी थी. केंदुआडीह पुलिस ने इस मामले में फहीम के भांजे गोपी रितिक खान, साजीद, पंकज कुमार यादव, वरुण कुमार विश्वकर्मा उर्फ बंटी उर्फ बिट्टू, मो. औरंगजेब, शमशाद अख्तर उर्फ़ विक्की के विरुद्ध हत्या की प्राथमिकी दर्ज की थी. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-people-gathered-to-enjoy-cinema-in-multiplexes-on-national-cinema-day/">धनबाद

: राष्ट्रीय सिनेमा दिवस पर मल्टीप्लेक्स में सिनेमा का आनंद लेने उमड़े लोग [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही