Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद:सिंदरी बवाल कांड में सतीश महतो की जमानत अर्जी पर हुई सुनवाई

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) जमसं नेता लक्की सिंह के घर व दफ्तर पर तोड़फोड़, भौंरा ओपी प्रभारी हिमांशु कुमार को जान मारने की नीयत से हमला के मामले में नामजद आरोपी सतीश महतो द्वारा दायर अग्रिम जमानत अर्जी पर शनिवार 24 सितंबर को सुनवाई हुई. जिला एवं सत्र न्यायाधीश अखिलेश कुमार की अदालत ने वरीय अधिवक्ता शाहनवाज की दलील सुनने के बाद तीनों मामले में पुलिस से कांड की डायरी तलब की है.

कोर्ट ने पुलिस से मांगी केस डायरी

सतीश महतो तीनों मामलों में नामजद आरोपी है. पहला मामला सिंदरी थाना प्रभारी सुरेश प्रसाद के द्वारा दर्ज कराया गया था. दूसरा अमर कुमार सिंह द्वारा, जबकि तीसरा मामला बलियापुर के एएसआई वर्ना उरांव की ओर से उपद्रवियों के विरुद्ध दर्ज कराया गया था. सुरेश प्रसाद पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी सिंदरी थाना द्वारा सतीश महतो समेत 39 नामजद के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. प्राथमिकी के मुताबिक 25 अगस्त 22 को दोपहर 1:30 बजेपंद्रह सौ की संख्या में लाठी डंडा तलवार तीर धनुष लेकर उपद्रवी जगदीश रवानी बबलू महतो राजू महतो के नेतृत्व में तोड़फोड़ करते हुए जो भी लोग रास्ते में जा रहे थे उन्हें पीट रहे थे सभी उपद्रव कर रहे थे. उपद्रवियों ने थाना प्रभारी सुरेश प्रसाद, एसआई अशोक कुमार सिंह, अभय कुमार एएसआई से भी मारपीट की. तभी जयराम महतो भी आ गए. उनके आने पर उपद्रवी और उग्र  हो गए. उपद्रवियों ने जगदीश रवानी एवं राजू महतो के इशारे पर भौंरा ओ पी  प्रभारी हिमांशु कुमार पर जानलेवा हमला कर दिया. वह वहीं गिर गए और बेहोश हो गए थे.

जो हैं नामजद

पुलिस ने मासस नेता बबलू महतो, जगदीश रवानी, राजू महतो, श्वेता कुमारी जिला परिषद सदस्य बलियापुर ,बी डी महतो मुखिया बरदाहा पंचायत, प्रेम महतो ,सतीश महतो, सीताराम महतो, विकास महतो, अरुण महतो, अविनाश महतो, विष्णु महतो, उमेश महतो, दीपू महतो, विजय कालिंदी, सोहन माझी, दिवाकर महतो, पंचायत समिति पहाड़पुर, सुबोध किस्को मुखिया पुत्रवीर सिंह पंचायत ,आजाद हांसदा , प्रेम बाऊरी, समरेश देव ,राजाराम रजक, धनंजय गुप्ता, सपन कुमार महतो, प्रदीप महतो, मोटा माझी, पीली माझी, राणा राम ,क्रांति महतो, अजय महतो, जय राम महतो भाषा आंदोलनकारी नेता, गणेश महतो ,संजीव महतो, राजू यादव, जेबा अंसारी ,राजा यादव, कुमार महतो ,करण महतो, संतोष चौधरी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही