Search

 
 
 

धनबाद : नीरज हत्याकांड में संजीव सिंह के आवेदन पर सुनवाई टली समेत कोर्ट की 2 खबरें

 
Dhanbad : धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह की हत्या के आरोप में बीते 8 वर्षों से जेल में बंद झरिया के पूर्व भाजपा विधायक संजीव सिंह के आवेदन पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश दुर्गेश चंद्र अवस्थी की अदालत में बुधवार को सुनवाई टल गई. अदालत ने दोनों पक्षों को बहस करने का निर्देश दिया है. गौरतलब है कि संजीव सिंह ने आवेदन देकर कांड के सूचक अभिषेक सिंह, एकलव्य सिंह, चश्मदीद निखिलेश सिंह, अनिल सिंह का 21 मार्च 2017 का मोबाइल लोकेशन, सीडीआर, कंज्यूमर एप्लीकेशन फॉर्म के साथ मोबाइल कंपनी के नोडल अधिकारी को गवाही के लिए बुलाने की गुहार लगाई थी. सुनवाई के दौरान आरोपियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अदालत में पेश किया गया था.

रंजय हत्याकांड : अनुसंधानकर्ता कोर्ट में नहीं हुए हाजिर

Dhanbad : झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह के करीबी रंजय सिंह  हत्याकांड में अनुसंधानकर्ता निरंजन तिवारी बुधवार को भी गवाही के लिए अदालत में हाजिर नहीं हुए. बचाव पक्ष द्वारा उनका प्रति परीक्षण किया जाना था. 31 मई को समयाभाव के कारण उनका प्रति परीक्षण पूरा नहीं हो पाया था. बीते तीन तारीख से अनुसंधानकर्ता हाजिर नहीं हो रहे हैं. अदालत ने अनुसंधानकर्ता को हाजिर होने का आदेश दिया है. ज्ञात हो कि रंजय सिंह उर्फ राजीव रंजन सिंह की हत्या 29 जनवरी 2017 की शाम बिग बाजार के सामने चाणक्य नगर मोड़ के पास गोली मारकर की गई थी. यह भी पढ़ें : सुप्रीम">https://lagatar.in/44-cases-marked-for-special-lok-adalat-dhanbad-in-supreme-court-from-july-29/">सुप्रीम

कोर्ट में 29 जुलाई से विशेष लोक अदालत, धनबाद के 44 मामले चिह्नित
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही