Search

 
 
 

धनबाद: गर्मी ने तोड़ा सीजन का रिकॉर्ड, पारा पहुंचा 44 पर

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) धनबाद जिले में तापमान बढ़ने का सिलसिला लगातार जारी है इसी कड़ी में 19 अप्रैल को धनबाद जिले का अधिकतम तापमान पिछले दिन के मुकाबले 1 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 44 डिग्री पर पहुंच गया, जो सीजन का अब तक का रिकॉर्ड अधिकतम तापमान है. न्यूनतम तापमान भी 26 डिग्री सेल्सियस पर बना हुआ है, जिससे दिनभर भीषण गर्मी का एहसास हो रहा है. 19 अप्रैल को सुबह सात बजे से ही धूप तेज हो गयी थी. नौ बजे पारा 38 डिग्री सेल्सियस को पार कर चुका था. दोपहर एक से दो बजे के बीच अधिकतम तापमान 44 डिग्री के रिकॉर्ड स्तर पर था.

  बन रही है राहत मिलने की संभावना

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार 20 अप्रैल को जिले के अधिकतम तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी. इसके बाद अगले तीन-चार दिन में अधिकतम तापमान धीरे-धीरे दो से चार डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है. 23 अप्रैल को जिले का अधिकतम तापमान गिरकर 38 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचने की संभावना है. भीषण गर्मी से राहत मिलने की संभावना बन रही है.

  21- 23 अप्रैल के बीच आंधी व वज्रपात की संभावना

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार 21, 22 और 23 अप्रैल को राज्य के लगभग सभी जिलों के कुछ हिस्सों में गर्जन के साथ वज्रपात एवं 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना जताई गई है. इसके पूर्व 19 अप्रैल को धनबाद, गिरिडीह, बोकारो एवं संथाल के गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़, दुमका, देवघर, जामताड़ा सहित राज्य के कई अन्य जिलों में लू (हीटवेब) की स्थिति बनी. 20 अप्रैल को भी इन इलाकों में लू चलेगी. लोगों को सावधान रहने की चेतावनी दी गयी है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही