Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: कोयलांचल में गर्मी ढा रही सितम, घरों में दुबके लोग

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) विगत कुछ दिनों तक राहत के बाद कोयलांचल में गर्मी फिर सितम ढा रही है. लोग घरों के अंदर भी बेचैन हैं. बाहर हर जगह सन्नाटा पसरा है. दिन चढ़ते ही शहर में कर्फ्यू सा नजारा दिखने लगता है. सड़कों पर वाहनों की रफ्तार भी थम गई है. शहर का अति व्यस्त इलाका भी सुनसान दिख रहा है. लोग अति आवश्यक काम से ही घर से निकल रहे हैं. दिन चढ़ते ही धूप का तेवर सातवें आसमान पर है तो लोग घरों में दुबके गर्मी से निपटने की जुगत भिड़ाते रहते हैं. रोजमर्रा के काम से शहर आने वाले लोग ठंडी छांव की तलाश में रहते हैं. थोड़ी सी छांव भी उन्हें राहत देनेवाली लगती है. मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार बुधवार 10 मई को शहर में दिन का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया. न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. अगले दो दिनों में दिन का तापमान 42 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान लगया गया है. बंगाल की खाड़ी में बना डीप डिप्रेशन दक्षिण पूर्व से उत्तर-पश्चिम की ओर 7 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है. हालांकि धनबाद सहित राज्य के अन्य भाग इसके प्रभाव से अछूता ही रहेगा. दोपहर बाद हल्के बादल नजर आयेंगे. लेकिन गर्मी से राहत की कोई गुंजाइश नहीं है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही