Search

धनबाद:  गर्मी ने किया परेशान, 24 घंटे में तीन डिग्री बढ़ा अधिकतम तापमान

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)  विगत 24 घंटे में धनबाद जिले के अधिकतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है और यह फिर 42 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है. हालांकि जिले के न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई. यह 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. बता दें कि धनबाद जिले में 14 और 15 अप्रैल को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. हालांकि 16 अप्रैल को अधिकतम तापमान गिरकर 39 डिग्री सेल्सियस पर चला आया था, जिससे थोड़ी राहत मिली थी. मौसम विभाग की रिपोर्ट में अगले 3 दिनों में अधिकतम तापमान में दो-तीन डिग्री सेल्सियस बढ़ने की संभावना जताई गई है.

   संताल के कुछ हिस्सों में लू चलने की चेतावनी

मौसम विभाग ने 18 और 19 अप्रैल को राज्य के संताल परगना के गोड्डा, साहिबगंज दुमका और पाकुड़ में लू (हीटवेब) चलने की चेतावनी दी है. मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है और लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी दी है.

    20 अप्रैल को दस्तक देंगे बादल

मौसम विभाग के अनुसार 20 अप्रैल को राज्य में एक बार फिर से बादल दस्तक देंगे. जिसकी वजह से अधिकतम तापमान में थोड़ी गिरावट शुरू होगी. हालांकि न्यूनतम तापमान में कमी के आसार नहीं हैं. रात को गर्मी सताएगी. 20 से 23 अप्रैल तक धनबाद सहित राज्य के उत्तर-पूर्वी (संताल), दक्षिणी तथा निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्की वर्षा की संभावना जताई गई है.

अगले चार दिनों का संभावित तापमान

तिथि    अधिकतम     न्यूनतम 18 अप्रैल      43        27 19 अप्रैल      43        27 20 अप्रैल      41        27 21 अप्रैल      39        26 [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp